Homeराष्ट्रीयक्षत्रिय समाज ने महाराणा प्रताप जयंती पर कोतमा नगर में निकली शोभायात्रा

क्षत्रिय समाज ने महाराणा प्रताप जयंती पर कोतमा नगर में निकली शोभायात्रा

भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शोभायात्रा में हुए शामिल

अनूपपुर | 9 मई 2025 को अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में त्याग बलिदान और पराक्रम के प्रतीक, मेवाड़ के स्वाभिमानी योद्धा एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कोतमा नगर के मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में जमुना कोतमा क्षेत्र तथा बिजुरी राजनगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले क्षत्रिय समाज के लोगों ने शिरकत कर महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

क्षत्रिय समाज से भारी संख्या में महिला पुरुष मंगल भवन में एकत्र हुए जहां पर समाज के प्रमुख लोगों ने महाराणा प्रताप के जीवन पर अपने उद्बोधन के माध्यम से उपस्थित लोगों के बीच अपनी बात रखी इसके पश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकल गई जो मंगल भवन से होते हुए कोतमा बस स्टैंड चौपाटी पुराने स्टेट बैंक होते हुए गांधी चौक में शोभायात्रा का समापन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से क्षत्रिय समाज ने अपनी संस्कृति और वीर परंपरा का गौरवपूर्ण प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर भारी संख्या में क्षत्रिय समाज की महिला एवं पुरुष की सहभागिता देखी गई, जिन्होंने पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह के साथ भाग लेकर आयोजन को भव्यता प्रदान की। समस्त नगर देशभक्ति नारों और राजपूत गौरव के जयघोषों से गूंज उठा। इस आयोजन ने न केवल क्षत्रिय समाज की एकता और संगठन शक्ति को उजागर किया, बल्कि युवाओं में महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और स्वाभिमान से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया। श्री राणा सांगा छतरिया सेवा समिति जमुना कोतमा क्षेत्र के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामअवध सिंह, डॉ ब्ही एस चौहान, राजेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, दारा सिंह, विजय सिंह, अजय सिंह चौहान, सत्यदेव सिंह, धनंजय सिंह, इंद्रपती सिंह, गजेंद्र सिंह सिकरवार, सुरेश सिंह, अभिषेक सिंह बघेल सिंह संग्राम सिंह ,अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमुख रूप से अपना मार्गदर्शन दिया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजनी सिंह अभिषेक सिंह अमर गहरवार ओंकार सिंह कल्यान सिंह दीपक सिंह बघेल नरेंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई ।मंच संचालन ओंकार सिंह एवं राजेश सिंह के द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments