Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस कार्यालय में याद किए गए भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर

Spread the love

रिपोर्ट – शुभम सिंह

बाँदा। बांदा (उत्तर प्रदेश)। में आज कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर साहब की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर 90 वर्षीय कांग्रेस पार्टी के नेता नाथूराम सेन साहब को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कभी भी जीवन में किसी लालच में दल बदल नहीं किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर साहब ने हमें न्याय का रास्ता दिखाया है। उनके फार्मूले को उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में लागू करने की जरूरत है, जिससे पिछड़े, अति पिछड़े, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को सामाजिक सम्मान और बराबरी का दर्जा मिल सके।”

डॉ. के पी सेन ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर साहब सर्वहारा वर्ग के हितैषी थे। उन्होंने गरीब, पिछड़े और अति पिछड़े लोगों के लिए काम किया।” कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष राज बहादुर गुप्ता और पीसीसी पवन देवी कोरी ने भी संबोधित किया ¹।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles