Homeराष्ट्रीयअलोना गाँव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भजनों की स्वर लहरियों पर...

अलोना गाँव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भजनों की स्वर लहरियों पर झूम उठे श्रद्धालु

वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया समेत कई गणमान्य जन रहे उपस्थित

रिपोर्ट – शुभम सिंह रघुवंशी

पैलानी/बांदा: जनपद के अलोना गाँव में भक्ति की बयार बह रही है। यहाँ ओम प्रकाश सिंह (लाला) के निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन कथा व्यास आनंद भूषण दीक्षित महाराज ने वामन अवतार और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मर्मस्पर्शी वर्णन किया। भगवान के प्राकट्य उत्सव के दौरान समूचा पांडाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

मोह ही पतन का कारण: कथाव्यास
कथा की शुरुआत करते हुए महाराज श्री ने जड़ भरत के प्रसंग के माध्यम से समझाया कि सांसारिक वस्तुओं और प्राणियों से अत्यधिक मोह ही मनुष्य के पतन का कारण बनता है। इसके पश्चात उन्होंने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान नृसिंह द्वारा हिरण्यकश्यप के वध की कथा सुनाई। वामन अवतार प्रसंग में उन्होंने राजा बलि की सत्यनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रभु केवल भाव के भूखे हैं।
धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव
कथा के मुख्य आकर्षण श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान वासुदेव द्वारा यमुना पार कर कान्हा को गोकुल ले जाने के प्रसंग ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। पं. कृष्णदत्त, लवलेश द्विवेदी, विनीत त्रिवेदी और शशांक की भजन मंडली ने अपनी प्रस्तुतियों से पांडाल को भक्तिमय बना दिया।
प्रमुख जनों की गरिमामय उपस्थिति
कथा के मुख्य परीक्षित श्रीमती शिव प्यारी एवं श्री राम सिंह ने सपरिवार पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से पंकज शुक्ला, कुलदीप मिश्रा, बालेंद्र तिवारी, शुभम् सिंह रघुवंशी, कुलदीप त्रिपाठी, संजय मिश्रा, रोहित द्विवेदी, सुरेश साहू, कमलेश तिवारी , विक्की गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments