Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप, जांच अधिकारी नामित

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। सरस्वती नर्सिंग एवं पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट, महेंगवा–मरदह, गाजीपुर से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त दस्तावेज के अनुसार कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के शेखनपुर निवासी अनुराग सिंह द्वारा 14 अगस्त 2024 को जिला प्रशासन को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सरस्वती नर्सिंग एवं पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में छात्रों से एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। जीएनएम और एएनएम पाठ्यक्रम में फीस के नाम पर दो वर्षों के लिए लगभग दो लाख रुपये वसूले जाने का आरोप है, जबकि कॉलेज में मानक के अनुसार न तो हॉस्टल की व्यवस्था है और न ही स्वयं का अस्पताल।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ कॉलेज सरकारी अस्पताल से अटैच होने की बात करते हैं, लेकिन अधिकांश छात्रों का वहां व्यावहारिक प्रशिक्षण नहीं हो पाता। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि कॉलेज में अनुमोदित शिक्षक नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा एक अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर सूचित किया गया है कि यदि उनके पास इस प्रकरण से जुड़े कोई साक्ष्य, बयान अथवा अभिलेख हों तो वे दिनांक 23 दिसंबर 2024 को प्रातः 11:00 बजे जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करें।
इस प्रकरण के सामने आने के बाद पैरामेडिकल शिक्षा संस्थानों की कार्यप्रणाली और मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अब निगाहें प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles