Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुनि आगमन व ताडका वध रामलीला का किया गया मनोहारी मंचन

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित पांडवकालीन पार्वती मंदिर में मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव के अवसर पर श्रीरामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रविवार की रात में कलाकारों ने मुनि आगमन व ताडका वध की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
काशी से पधारे स्वामी ज्ञानेश्वरानंद तीर्थ महाराज एवं संस्थापक ज्योतिषविद डॉ. अयोध्या प्रसाद मिश्र महाराज ने आरती व दीप प्रज्जवलित किया। जिसके बाद चित्रकूट धाम आदर्श श्रीराम जानकी मंडल के संचालक बबलू पांडेय के निर्देशन में श्री रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रविवार रात्रि में मुनि विश्चवामित्र आगमन व ताडका वध की लीला का मंचन हुआ। जिसमें राम का अभिनय रजनीश, लक्ष्मण का अनुज द्विवेदी, दशरथ का पंकज तिवारी ने किया जबकि
ताडका का अभिनय बीएल पांडेय, मुनि विश्चवामित्र का छाेटू पाठक, मारिच ठाकुर बजरंग सिंह ने किया। व्यास अखिलेश कुमार ने चौपाइयों काे प्रस्तुत किया। रामलीला में स्वामी श्यामदेव आश्रम, स्वामी रामदेव आश्रम, जय राम आश्रम, इंद्रदेव आश्रम के संतों सहित आशीष मिश्रा, ज्योति, राजा भैया मिश्रा, सोमांशु व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। रामलीला देखने के लिए शुकतीर्थ के साथ-साथ फिरोजपुर, बहुपुरा, शुक्रतारी, इलाहाबास, मोरना, ककराला समेत आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

मुनि आगमन व ताडका वध रामलीला का किया गया मनोहारी मंचन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles