Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मार्ग दुर्घटना में घायल महिला नें भी तोड़ा दम

Spread the love

Tni 24 रिपोर्ट मनोज जौहरी।

मार्ग दुर्घटना में घायल महिला नें भी तोड़ा दम

फर्रुखाबाद/राजेपुर।
बीते दिन मार्ग दुर्घटना में दम्पत्ति घायल हुए थे| जिसमे बाइक चालक को मृत घोषित किया गया था| जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर होनें पर उसे हायर सेंटर रिफर किया गया था| उपचार के दौरान महिला नें भी दम तोड़ दिया| पुलिस मृतक दम्पति के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है|
जनपद शाहजहाँपुर के जलालाबाद हारगरैया निवासी मोरपाल अपनी पत्नी साबित्री के साथ बाइक से पांचाल घाट जा रहे थे| उसी दौरान थाना राजेपुर के गौटिया व जमापुर मोड़ के बीच कार ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे| उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया| लोहिया में चिकित्सक नें मोरपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी पत्नी साबित्री को सैफई मेडिकल कालेज भेजा गया| जहाँ कुछ घंटे चले उपचार के बाद साबित्री नें भी दम तोड़ दिया| मृतक दम्पति के पुत्र सुधीर वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles