Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महिलाओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं, सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: सोमेंद्र तोमर

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह गंभीर है और किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
गांधी कॉलोनी स्थित बारात घर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और अधिक मजबूत होगी।
डॉ. तोमर ने विपक्षी दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने हमेशा महिला हितों के मुद्दों पर नकारात्मक राजनीति की है, जबकि वर्तमान सरकार जमीनी स्तर पर योजनाओं को लागू कर महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज या राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। सरकार महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और नेतृत्व के अवसर देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला महामंत्री संजय गर्ग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता सैनी, जिला मंत्री एवं संयोजक ममता अग्रवाल मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी अंजली चौधरी, आंचल तोमर, श्वेता कौशिक और विशाल गर्ग ने संभाली, जबकि निवेदक के रूप में मितिका गर्ग पूर्व जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, निदेशक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार एवं पूर्व सभासद का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।

महिलाओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं, सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: सोमेंद्र तोमर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles