रिपोर्ट – पवन कुमार श्रीमाली
फतेहपुर। 12 अप्रैल थाना पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से देर शाम उन्हें जेल भेजा गया। दुष्कर्मियों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल किया था। रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित वारंटी की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना हथगाव द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 156 बटे 2025 धारा 65, 1, 61, 2, बीएन एस व 66 इ आईटी एक्ट व 161/17 पोक्सो एक्ट से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त क्रमास प्रथम कुलदीप पुत्र संतरामपुरी उम्र करीब 29 वर्ष वह कमल पुत्र बुद्ध पूरी उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगढ़ हरि का पुरवा मजे पैगंबरपुर रिकौहा थाना हथगांव जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें देर शाम जिला कारागार भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाले टीम प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, कॉन्स्टेबल रणवीर सिंह, अजय सिंह, रोहित कुमार, एजाज अहमद मुख्य रूप से शामिल रहे।



