Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अयोध्या के राष्ट्रीय राजमार्गों पर डिजिटल सफर की नई शुरुआत

Spread the love

रिपोर्ट – बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल

अयोध्या। अयोध्या के दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों एनएच-27 और एनएच-330ए पर यात्रियों के लिए सफर अब और आसान व डिजिटल हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यहां क्यूआर कोड आधारित सूचना प्रणाली और यूपीआई से टोल भुगतान की सुविधा शुरू की है।हाईवे पर लगाए गए क्यूआर कोड बोर्ड स्कैन कर यात्री सड़क परियोजना, आपातकालीन नंबर, आसपास की सुविधाओं और हेल्पलाइन 1033 की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, टोल प्लाजा पर फास्टैग न होने की स्थिति में भी डायनेमिक क्यूआर कोड के जरिए यूपीआई से भुगतान संभव होगा।
इसके साथ ही विशेष रोड मार्किंग से लेन अनुशासन, स्पीड लिमिट और ओवरटेकिंग नियम स्पष्ट किए गए हैं, जिससे सड़क सुरक्षा बढ़ी है। NHAI की यह पहल अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles