Homeउत्तर प्रदेशकराटे चैंपियनशिप में दिव्यांश ने जीता रजत पदक

कराटे चैंपियनशिप में दिव्यांश ने जीता रजत पदक

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स के प्रतिभाशाली छात्र दिव्यांश सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा और आत्मरक्षा कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-12 कराटे एवं सेल्फ डिफेंस चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के दम पर दिव्यांश ने रजत पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का आयोजन होली चाइल्ड इंटर कॉलेज, जड़ौदा में किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दिव्यांश ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

दिव्यांश की इस उपलब्धि पर विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या जसबीर कौर और उप-प्रधानाचार्या (एडमिनिस्ट्रेशन) विक्की जैन ने छात्र को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी उनके आत्मविश्वास और अनुशासन को मजबूत करती है। ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

दिव्यांश की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और सहपाठियों ने भी उसे बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments