Homeराष्ट्रीयहोली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, एमएलसी विशाल सिंह चंचल का हुआ...

होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, एमएलसी विशाल सिंह चंचल का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। मनिहारी ब्लॉक के ग्राम सभा मधुबन मलिकपुरा निवासी समाजसेवी राकेश सिंह अंशु के द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाजीपुर के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मनिहारी ब्लॉक के वर्तमान ग्राम प्रधानों ने मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित क्षेत्र के कई सामाजिक और राजनीतिक लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
समारोह में आयोजक राकेश सिंह अंशु ने मुख्य अतिथि को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला जब उनकी भतीजी ने अपने हाथों से बनाया हुआ योगी आदित्यनाथ और विशाल सिंह चंचल का स्केच भेंट किया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने उसकी खूब सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही और पूरे माहौल में उत्साह व भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
इस मौके पर कर्मवीर सिंह सोनू, संदीप सिंह मिंटू, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि झब्बू सिंह, ग्राम प्रधान रितेश कुमार, ज्ञानेंद्र गुप्ता बब्लू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments