Homeराष्ट्रीयहाथरस मामले में SDM-CO समेत छह सस्‍पेंड, एसआईटी की जांच में मुख्य...

हाथरस मामले में SDM-CO समेत छह सस्‍पेंड, एसआईटी की जांच में मुख्य दोषी पाए गए

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

हाथरस के सिकंदराराऊ में दो जुलाई हुई घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच के ल‍िए एसआईटी का गठन क‍िया गया था। एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। जांच में कार्यक्रम आयोजक और तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया ज‍िसके बाद शासन स्‍तर से कार्रवाई की गई।यूपी के हाथरस में हुई घटना में एसआईटी की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच समिति ने कार्यक्रम आयोजक और तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया। जांच र‍िपोर्ट के आधार पर शासन ने एसडीएम, सीओ समेत छह को सस्‍पेंड कर द‍िया है। हाथरस में बीते दो जुलाई को हुई घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गठित एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने दो, तीन और पांच जुलाई को घटनास्थल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कुल 125 लोगों का बयान लिया गया, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ आम जनता और प्रत्यक्षदर्शियों का बयान भी लिया गया। इसके अलावा, घटना के संबंध में प्रकाशित समाचार की प्रतियां, स्थलीय वीडियोग्राफी, छायाचित्र, वीडियो क्लिपिंग का संज्ञान लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments