Homeराष्ट्रीयहर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक:घर घर पहुंचेंगे भाजपा...

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक:घर घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता, लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने की जगाएंगे अलख

बागपत/ तहसील बागपत/ चमरावल रोड़ पर जिला भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पार्टी के कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने की। संचालन जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने किया।
बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में देश प्रेम के प्रति अलख जगाना है। उन्होंने 15 अगस्त तक पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। पार्टी द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा कि 11, 12, 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन युवा मोर्चा के नेतृत्व में होगा। जिसमें संपूर्ण पार्टी को लगना है। 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता का कार्यक्रम करना है। 13 से 15 अगस्त महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण करना है। 13 14 व 15 अगस्त में जनप्रतिनिधि व प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन से संपर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंन्द्रो पर हर घर तिरंगा फहराने हेतु अपने भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति है। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है। साथ ही इस दिन मौन जुलूस निकालते हुए कार्यक्रम को संपन्न करना है। 15 अगस्त को सभी सरकारी अर्धसरकारी शैक्षणिक संस्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना है। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों को लेकर मंडलों पर भी बैठक करनी है।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने अभियान की सफलता के लिए चर्चा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस में एक सप्ताह बाकी है। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मेहनत से कार्य करें। उसके बाद जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय व विधायक योगेश धामा ने प्रेस वार्ता के दौरान आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर अभियान की सहसंयोजक अनिता खौखर, जिला मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम सहसंयोजक पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, कवरपाल गुर्जर, जिला महामंत्री कौशल त्यागी, जिला मंत्री सत्यपाल उपाध्याय, सौशल मीडिया प्रभारी दिपेश तोमर, मंडल अध्यक्ष कपिल देव, सत्यवीर सिंह बड़का, संदीप वशिष्ठ, संदीप प्रजापति, मनजीत गुर्जर, राजीव धामा, डॉ मनीष कुशवाहा, संजय उपाध्याय, प्रदीप चौहान, डॉ देवेन्द्र खौखर, चिराग जैन, डॉ विनय त्यागी, एडवोकेट अंकित लपराना, आत्माराम मौर्य, राकी शर्मा, सुनील दिक्षित, डॉ सत्येंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments