Homeराष्ट्रीयस्वार पुलिस ने मुठभेड़ में 1 गौकश अपराधी को किया गया गिरफ्तार,...

स्वार पुलिस ने मुठभेड़ में 1 गौकश अपराधी को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा, जिंदा कारतूस, गौकशी करने के उपकरण 01 मोटरसाइकिल की बरामद

रिपोर्ट – नितिन कुमार

रामपुर। थाना स्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गौकशी करने के उद्देश्य से ग्राम रहमतगंज से जो रास्ता भगत जी स्टोन क्रेशर को जाता है उस पर अपनी मोटर साइकिल लेकर खडा है और निराश्रित घूमने वाले गौवंशीय पशुओं का वध करके उनका मांस बेचने की फिराक में है, जो पहले भी कई बार गौवंशीय अपराधो मे शामिल रह चुका है । पुलिस टीम जब उक्त स्थान पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटर साइकिल से उतरकर पास में स्थित झाडियों की ओर भागते हुये पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अकरम उर्फ कालिया पुत्र रहीस उर्फ रईस निवासी वार्ड नं0 20 मोहल्ला रसूलपुर थाना स्वार जनपद रामपुर दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस व एक अदद मोटर साइकिल बजाज सीटी 100 एवं एक अदद रस्सी लम्बाई 2.5 मीटर व करीब 400 ग्राम काली पोलिथीन व एक अदद गटटा लकडी, एक अदद कुल्हाडी, एक अदद छूरी व एक गंडासा (पशु काटने के उपकरण) बरामद हुये । घायल अभियुक्त अकरम उर्फ कालिया उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्वार पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments