Homeराष्ट्रीयघास लेने गई महिला पर जानलेवा हमला, खेत में धारदार हथियार से...

घास लेने गई महिला पर जानलेवा हमला, खेत में धारदार हथियार से किया वार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुरा में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत पर घास लेने गई एक महिला पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, जबकि घायल महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, मुकेश पत्नी प्रमोद पाल सोमवार को अपने गांव के खेत में घास लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे अज्ञात व्यक्ति ने अचानक उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही तितावी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
सीओ फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, घायल महिला को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments