Homeराष्ट्रीयसप्तशक्ति संगम में दिखा मातृशक्ति का उत्साह, महिलाओं ने दिया समाज में...

सप्तशक्ति संगम में दिखा मातृशक्ति का उत्साह, महिलाओं ने दिया समाज में चेतना का संदेश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, केशवपुरी में मंगलवार को ‘सप्तशक्ति संगम – 2’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की प्रमुख महिलाओं ने भाग लेकर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीनाक्षी स्वरूप (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद), विशिष्ट अतिथि अनुराधा अरोरा, रितु त्यागी (सभासद) तथा डॉ. तारिणी तनेजा (महिला चिकित्सक) ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया।

मुख्य वक्ता डॉ. तारिणी तनेजा ने अपने संबोधन में कहा कि सप्तशक्ति संगम जैसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, सामाजिक चेतना और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि “आज परिवार नहीं, कुटुंब की भावना जगाने की आवश्यकता है। आधुनिकता की दौड़ में पारिवारिक संबंधों का ताना-बाना कमजोर पड़ रहा है, जिसे नारी शक्ति ही सहेज सकती है।”

नीलम शर्मा आचार्या ने ‘भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर बोलते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है — चाहे वह विज्ञान हो, सेना हो या आकाश। उन्होंने कहा कि “नारियां विपरीत परिस्थितियों में भी सीमाओं की प्रहरी बनकर खड़ी हैं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षा रितु त्यागी ने कहा कि देश, समाज और परिवार को दिशा देने में मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने अपाला, घोषा, सावित्री और सीता जैसी ऐतिहासिक नारियों के उदाहरण देते हुए कहा कि आज की नारी उसी परंपरा की वाहक है।

विद्यालय की छात्राओं किंजल इंसा, परी इंसा, सृष्टि, वैष्णवी, वैभवी, सोनाक्षी व नंदिनी ने “हम ही मातृशक्ति हैं” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, वहीं ईशा, आरोही, करिश्मा, स्पर्शिका वर्मा, राशि, अवि, मानवी व जानवी ने प्रेरणादायी महिलाओं पर आधारित प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

पूर्व छात्राओं कामायनी सिंघल, निकिता व रश्मि टंडन को विशिष्ट माताओं के रूप में सम्मानित किया गया। अभिभाविकाएं रीता इंसा, पूर्णिमा वर्मा व मोनिका वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन माताओं के आत्मविकास और सशक्त जीवन के लिए आवश्यक हैं।

कार्यक्रम का संचालन नंदिनी शर्मा ने किया, प्रस्तावना सविता धीमान ने रखी, वंदना शगुन सैनी ने कराई और प्रश्नोत्तरी सारिका शर्मा द्वारा संचालित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कु. साक्षी शर्मा, इंदु त्यागी, कृतिका गर्ग, रेखा वर्मा, रुबी गर्ग, सपना अरोरा, रेणु धीमान, अर्चना जैन, प्रिया ज्योति, नूतन मित्तल, नीरु शर्मा, पूजा गर्ग, ज्योति वाधवा, रजनी अग्रवाल व रजनी धीमान का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments