Homeराष्ट्रीयसड़कों पर उतरे एसएसपी, शाहपुर में पुलिस बल के साथ किया फ्लैग...

सड़कों पर उतरे एसएसपी, शाहपुर में पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने थाना शाहपुर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ व्यापक फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसएसपी के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल मुख्य मार्गों, बाजारों, चौराहों, संवेदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों से गुजरा। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा।
इस दौरान एसएसपी ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स का निरीक्षण कर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
फ्लैग मार्च के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों से संवाद भी किया तथा होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, लगातार गश्त करने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार होली के मद्देनजर पूरे जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments