Homeराष्ट्रीयसंपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन,192 फरियादियों ने की फरियाद,13 का हुआ...

संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन,192 फरियादियों ने की फरियाद,13 का हुआ मौके पर निस्तारण

रिपोर्टर सुधीर कुमार

कायमगंज/फर्रुखाबाद

तहसील स्थित लोक सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सीडीओ अरविंद्र कुमार मिश्रा की मौजूदगी में हुआ। फरियादियों में कंपिल क्षेत्र के बिल्सडी गांव निवासी ओमशिव चतुर्वेदी ने फरियाद कि तहसील प्रशासन की मिलीभगत से भू माफिया सरकारी 55 बीघा जमीन पर कब्जा किए है। उन पर फसल बोते थे। कई बार शिकायत की लेकिन हल नहीं हुआ। इस पर सीडीओ ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए है। तराई के गांव पचरौली महादेवपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने कहा उसकी झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान चुरा लिया और झोपड़ी का भी नामोनिशान मिटाकर जमीन पर कब्जा कर लिया। इस पर राजस्व व पुलिस को जांच के निर्देश दिए। नगर से सटे गांव पितौरा निवासी शुगुफ्ता ने फरियाद की और कहा कि शमसाबाद क्षेत्र के ससुरालीजनांे ने दहेज को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन लोगो उसे जानमाल का खतरा है। उसने तलाक दिलवाए जाने की मांग की। क्षेत्र के गांव बरझाला निवासी रामसखी ने अपने पुत्र की शिकायत की और वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और रुपए मांगता है। वह परेशान है। जान को खतरा है। नगर से सटे गांव पितौरा निवासी कुवरसिंह ने प्रार्थना दिया और कहा उसके घर के पास बिजली का पोल लगा है। वह गल कर मकान पर टिक गया है। इससे खतरा बना है। आंगनबाड़ी केंद्र न्यायमतपुर ढिलावली की आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुल्पना कुमारी ने फरियाद की आंगनबाड़ी कक्ष अधूरा बना है। इससे पढ़ने वाले बच्चों को दिक्कत होती है। कंपिल के गांव कटिया की कलसुमन वेगम ने कहा नहर विभाग की गूल कुछ लोगो ने बंद कर दी है। इससे सिचाई नहीं हो पा रही है। इस दौरान सीडीओ ने मेड़बंदी, कब्जा समेत कई शिकायतों पर कई लेखपालों को फटकार भी लगाई और एसडीएम को निर्देश दिए। सीडीओ ने पुलिस केा निर्देशित किया भूमि विवाद से संबंधित शिकातयों को थाने के भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित करे और शनिवार को होने वाले समाधान दिवस में लेखपालों को साथ लेकर समाधान करे। उन्होंने यह भी कहा जिस भूमि को विक्रेता द्वारा बिना कब्जे के बेची गई। इस पर दोनो पक्षों पर बिधिक कार्रवाई करे। इस मौके प्रार्थना पत्र आए जिसमें का निस्तारण किय गया। समाधान दिवस में जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, एसीएमओ डा. दलवीर सिंह, एसडीएम रवींद्र सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, एक्सईएन शिव शंकर समेत संबंधित विभाग के अधिकारी व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments