Homeराष्ट्रीयसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद थाने के कस्बा के मोहल्ला तेजा नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव दुकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला तेजा नगर निवासी सूरज पुत्र स्वर्गीय रामसागर अपने चाचा रामबदन के यहां रहकर पानीपुरी का ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। दोपहर के समय जब उसके चाचा-चाची खेत की रखवाली के लिए गए थे, तभी उसने घर के बाहर बनी दुकान में लकड़ी की धन्नी से अंगोछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने शव लटका देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

परिजनों के अनुसार सूरज के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। मृतक की मां बृजरानी ने बताया कि सूरज का विवाह आगामी जनवरी माह में थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम कपरिया उसर में तय था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments