Homeराष्ट्रीयफतेहपुर मेडिकल कॉलेज रैगिंग का मामला आया सामने

फतेहपुर मेडिकल कॉलेज रैगिंग का मामला आया सामने

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। जिले में अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है। MBBS फर्स्ट ईयर के छात्रों ने आरोप लगाया है कि सीनियर छात्र रोज़ाना रात 9 बजे के बाद JR हॉस्टल में पहुंचकर उन्हें रैगिंग के नाम पर परेशान करते हैं और बेल्ट तथा अन्य सामानों से मारपीट तक करते हैं।छात्रों ने यह शिकायत गुमनाम तरीके से दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि 2024 बैच के सीनियर, 2025 बैच के छात्रों के साथ लगातार बदसलूकी, धमकाने और पिटाई की घटनाएं कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें डराने धमकाने की कोशिश की जाती है जिसके चलते हॉस्टल में दहशत का माहौल बना हुआ है।पीड़ित छात्रों ने बताया कि वे अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहते, क्योंकि उन्हें सीनियर्स से खतरा है और कॉलेज प्रशासन भी उनकी बात नहीं सुन रहा। इसके बाद उन्होंने मामला राष्ट्रीय एंटी–रैगिंग पोर्टल पर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। रैंगिंग की घटना के बाद अब पूरे परिसर में सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के साइनेज व बोर्ड लगवाए गए हैं।

वही कॉलेज प्राचार्य डॉ आर के मौर्य ने बताया कि उन्हें UGC की ओर से रैगिंग और मारपीट की शिकायत का मेल प्राप्त हुआ है। मामला एंटी–रैगिंग कमेटी को सौंप दिया गया है और जांच की जा रही है। अभी तक किसी छात्र ने सीधे आकर शिकायत नहीं की है। अगर कोई छात्र सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कॉलेज प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments