Homeराष्ट्रीयशिवरात्रि कावड़ मेल को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी

शिवरात्रि कावड़ मेल को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी

जनपद बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में उत्तराखंड से आने वाले शिवरात्रि पर कांवड़ियों का पड़ाव मोटा महादेव मंदिर रहता है कांवरिया मेल को लेकर बिजनौर जिला प्रशासन पूरी तैयारी की समीक्षा गोष्टी की और समीक्षा गोष्ठी में जिले के जनपद के लगभग सभी आलाधिकारी मौजूद रहे जिसमें जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन की मौजूद की गई

आपको बता दे जनपद बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र में मोटा महादेव मंदिर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि (कांवड मेला-2024) दिनांक 26 फरवरी, 2024 से प्रारम्भ होकर दिनांक 08 मार्च,2024 को अन्तिम जलाभिषेक तक किया जायेगा। इस त्योहार पर कांवड़ियो का भारी संख्या में आवागमन होना सम्भावित है। कांवडियों के आवागमन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मार्गों/सड़को के किनारांे पर खड़े पेड़ो के अधिक झुके होने के कारण उनकी डालियां/टहनियों को कटवाना/छटवाना अति आवश्यक है। ताकि कांवड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शिवरात्रि कॉमेडी मिले से संबंधित तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुऐ उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि अपने-अपने सामाजिक वानिकी क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सड़क/मार्गांे पर खड़े पेड़ो की डालियां/टहनियों की कटाई छटांई का कार्य तत्काल प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें तथा यह भी निर्देशित किया जाता है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत निरीक्षण कर कांवड़ वाले रास्तो पर जंगली जानवरो तथा गुलदार आदि के आने का भय हो उन रास्तो पर यह साईन बोर्ड लगाकर (गुलदार प्रभावित क्षेत्र, कृपया अकेले न जाये) कांवडियों को सचेत करना, उन रास्तों पर अकेले ना जाये तथा किसी प्रकार की आपदा आने पर निम्न नम्बर पर सम्पर्क करने आदि के साईन बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित करे। जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने किसी प्रकार की सुविधा किसी भी कवडे को नहीं होनी चाहिए कांवड़ियों के रास्ते में जनपद में आने वाले सभी थानों के थाना अध्यक्षों को निर्देशित भी किया गया तथा भीड़ वाले जगह पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था लगाने के निर्देश दिए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments