Homeराष्ट्रीयशहर विधायक आकाश सक्सेना ने निबंध, भाषण और काव्यपाठ प्रतियोगिता के विजेताओं...

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने निबंध, भाषण और काव्यपाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श व मूल्य प्रत्येक राजनेता व जनसेवक के लिए प्रेरणास्त्रोत: आकाश

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में उच्च आदर्श व मूल्य स्थापित किए। यही कारण है कि विरोधी भी उनकी इस शैली के दीवाने थे। आज भी प्रत्येक राजनेता और जनसेवक को उनके आदर्श व मूल्य राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कराई गई निबंध, भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर विधायक आकाश सक्सेना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सिद्धांतवादी नेता थे, जिन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ राष्ट्र की सेवा की। राजनीति में उन्होंने जिन आदर्शों और मूल्यों की स्थापना की, वे आज भी प्रत्येक राजनेता और जनसेवक के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हमेशा सम्मान किया और विरोधियों के प्रति भी संवाद व सहमति का मार्ग अपनाया। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे एक कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राष्ट्रनेता थे। उनके विचार आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं जिलाधिकारी अजय द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, जिला विद्यालय निरीक्षक अंजली अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments