Homeराष्ट्रीयवेद इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक, व्यवस्था देख हुए संतुष्ट

वेद इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक, व्यवस्था देख हुए संतुष्ट

*वेद इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक, व्यवस्था देख हुए संतुष्ट* रिपोर्ट -एकरार खान अपने संक्षिप्त गाजीपुर प्रवास के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल वाराणसी श्री दिनेश सिंह आज क्षेत्र के बासू पुर स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे जहां विद्यालय के चेयरमैन अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक पंकज प्रकाश श्रीवास्तव प्रधानाचार्या श्रीमती ऋचा श्रीवास्तव, चीफ वाइस प्रिंसिपल रितेश कुमार मिश्रा आदि लोगों ने माल्यार्पण कर संयुक्त निदेशक का स्वागत किया । अपने निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी पढ़ाई एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कक्षाओं में चल रही शिक्षण प्रक्रिया, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब एवं स्मार्ट कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की। श्री सिंह ने कहा कि वेद इंटरनेशनल विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास कर रहा है। विद्यालय परिवार से वार्तालाप के दौरान श्री सिंह विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों का अनुशासन,और प्रदूषण मुक्त वातावरण से प्रभावित दिखे और विद्यालय प्रबंधन की ग्रामीण अंचल में शैक्षणिक उन्नयन के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री पंकज श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या श्रीमती ऋचा श्रीवास्तव ने संयुक्त शिक्षा निदेशक का स्वागत किया एवं उन्हें विद्यालय की उपलब्धियों तथा आगामी शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने विद्यालय परिवार को और भी बेहतर परिणामों के लिए प्रेरित करते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन एवं नियमित अध्ययन की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने श्री सिंह का आभार व्यक्त किया और अपने व्यस्त कार्यक्रम में से विद्यालय परिवार को समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्ट -एकरार खान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments