Homeराष्ट्रीयविश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर जनपद में जागरूकता कार्यक्रम, तंबाकू विक्रेताओं पर...

विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर जनपद में जागरूकता कार्यक्रम, तंबाकू विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान द्वारा जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश ने कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनपद को तंबाकू मुक्त बनाने की मुहिम में शामिल होने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को अपने जीवन में कभी भी तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प दिलाया।
इसके अतिरिक्त हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ डॉ. सत्य प्रकाश एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार द्वारा किया गया, जिसमें कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.सी. सक्सेना के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में जुर्माना अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में धूम्रपान करते पाए गए व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया तथा उन्हें तंबाकू सेवन से होने वाले रोगों के बारे में जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.सी. सक्सेना एवं जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान द्वारा जिला चिकित्सालय के सभी वार्ड इंचार्ज को “तंबाकू मुक्त रामपुर” निर्देशिका भी प्रदान की गई, जिसमें राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
इसके बाद थाना एएचटीयू की टीम के साथ जनपद में तंबाकू विक्रेताओं की जांच की गई। इस दौरान विद्यालयों के आसपास तथा नियमों का उल्लंघन करते पाए गए विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। अभियान के तहत कुल 22 तंबाकू विक्रेताओं की जांच की गई, जिनमें से उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल जुर्माने की कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान, थाना एएचटीयू के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments