Homeराष्ट्रीयरमजानके पवित्र महीने अलविदा नमाज शांतिपूर्ण हुई अदा

रमजानके पवित्र महीने अलविदा नमाज शांतिपूर्ण हुई अदा

रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के रमजान के पवित्र महीने के आखिरी पड़ाव पर, शुक्रवार को अलविदा जुम्मे की नमाज शांति और अकीदत के साथ अदा की गई। इस अवसर पर रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, शांति, भाईचारे और परिवार की खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। कस्बा और ग्रामीण इलाकों की सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। नगर पंचायत सुबेहा के हसनपुर स्थित मदरसा दारुल उलूम अमीनिया में दोपहर 1 बजे मौलाना अब्दुल हमीद ने नमाज अदा कराई, जिसमें सैकड़ों रोजेदार और अकीदतमंद शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त, कस्बे की नई मस्जिद, जुम्मा मस्जिद, मदरसा अफज़लुल उलूम, अंबार मस्जिद सहित नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य सभी मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज अदा की गई।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस बल मुस्तैद रहा। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने स्वयं भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। राजस्व प्रशासन से हल्का लेखपाल प्रणव कुमार शुक्ला भी मौके पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments