Homeराष्ट्रीयमुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील क्षेत्र में उपजिलाधिकारी अपूर्वा यादव ने स्पेशल इंटेंसिव...

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील क्षेत्र में उपजिलाधिकारी अपूर्वा यादव ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के संबंध में एक बैठक ली।

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील क्षेत्र में उपजिलाधिकारी अपूर्वा यादव ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के संबंध में एक बैठक ली। यह बैठक बुढ़ाना ब्लॉक में शाहपुर ब्लॉक के चुनाव में उम्मीदवार पद के इच्छुक व्यक्तियों और अन्य सम्मानित नागरिकों के साथ बुढ़ाना अधिवक्ता सभागार में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, पूर्व अध्यक्ष, सभासद सहित क्षेत्र के कई सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे। यह बैठक आगामी चार नवंबर से शुरू हो रहे एसआईआर कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर बुलाई गई थी।

एसआईआर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के साथ-साथ बीएलओ, सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान चार नवंबर से शुरू हो रहे एसआईआर कार्यक्रम के संबंध में सभी बीएलओ को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण में गणना पत्रकों के वितरण, संकलन और पुनः जमा करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही, ई-बीएलओ मोबाइल ऐप पर कार्य करने की विधि का भी प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे निर्वाचन कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि बीएलओ अपने बूथ क्षेत्र में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के सहयोग से नियमानुसार कार्य करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments