Homeराष्ट्रीयमुख्य विकास अधिकारी ने किया ग्राम चौपाल का निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने किया ग्राम चौपाल का निरीक्षण

व्यवस्थाओं में कमी पर ग्राम सचिव पर कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने शुक्रवार को विकास खंड ऐरायां के ग्राम रसूलपुर भंडरा में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने गांव का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर जनसंपर्क किया।
निरीक्षण के दौरान चौपाल में कई कमियां सामने आईं। चौपाल स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं की कमी, अभिलेखों का अद्यतन न होना और शिकायतों के प्रति उदासीनता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इन अव्यवस्थाओं को गंभीर मानते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम सचिव के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ, समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवास योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य योजनाओं की पात्रता व लाभ की विस्तृत जानकारी दी। चौपाल के बाद सीडीओ ने गांव में बने तालाब, मियावाकी स्थल, निर्माणाधीन पार्क और घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति व सौंदर्यीकरण के साथ-साथ रखरखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
इस मौके पर ग्राम प्रधान निशा देवी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अर्पण अग्रवाल, एडीओ कृषि देवेंद्र कुमार, एडीओ (समाज कल्याण) मोहम्मद अशरफ, ग्राम विकास अधिकारी कृष्णपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments