Homeराष्ट्रीयबाराबंकी में PM किसान उत्सव दिवस का लाइव प्रसारण

बाराबंकी में PM किसान उत्सव दिवस का लाइव प्रसारण

रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा


बाराबंकी। आज गुवाहाटी, असम में आयोजित ‘पी0एम0 किसान उत्सव दिवस’ में प्रधानमंत्री , भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की गई। इस कार्यक्रम का जनपद स्तर के साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र, हैदरगढ़, बाराबंकी एवं समस्त विकास खण्डों में किसान कल्याण केन्द्र/ विकास खण्ड मुख्यालय पर सजीव प्रसारण भी कराया गया। साथ ही कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों/पंचायत सहायकों एवं जनसुविधा केन्द्रों द्वारा भी ग्राम पंचायतों में वर्चुअल रूप से अपने मोबाइल/लैपटाप द्वारा किसानों के मध्य लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रसारण कराया गया।


जनपद स्तर पर पल्हरी प्रक्षेत्र स्थित प्रांगण में उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्षा, बाराबंकी राजरानी रावत , जिलाध्यक्ष भाजपा राम सिंह वर्मा, भाजपा नेता अम्बरीष रावत , संयुक्त कृषि निदेशक, अयोध्या मण्डल अवतीन्द्र कुमार मिश्रा , उप कृषि निदेशक, बाराबंकी धीरेन्द्र सिंह सहित लगभग 200 से अधिक कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित किसान भाइयों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें समसामयिक तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। आज 13-03-2026 को जनपद बाराबंकी के 393019 किसान भाइयों के खाते में किसान सम्मान निधि की किस्त प्रेषित कराई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments