Homeराष्ट्रीयबभनान का गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का हुआ शुभारम्भ

बभनान का गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का हुआ शुभारम्भ

रिपोर्ट – पंकज मिश्रा


गोण्डा।
आज दिनांक 17/11/2025 दिन सोमवार को बलरामपुर चीनी मिल्स लि० की इकाई बभनान का गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ विधि विधान व पूजन-अर्चन के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया।

बभनान मे पधारे आचार्य पण्डित अखिलेश वेदांती व अन्य आचार्यों के साथ हवन पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान मुख्य महाप्रबन्धक सुधीर कुमार के द्वारा किया गया।

मुख्य महाप्रबन्धक ने बैलगाडी से गन्ना लाये किसान राम जी वर्मा का सम्मान व बैलों की पूजा कर मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया।

पूजन के दौरान उप जिला अधिकारी हरैया सत्येंद्र कुमार सिंह , प्रभारी निरीक्षक छपिया बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, चेयरमैन बभनान प्रबल मालानी , डायरेक्टर विवेक कुमार तिवारी, फौजदार शुक्ला, प्रचार आचार्य नरेंद्र देव धर्मेंद्र शुक्ला, प्रमुख प्रतिनिधि भवन जोत ब्लॉक ‌नीरज पटेल ,लेबर इंचार्ज केपी सिंह, महाप्रबंधक गन्ना दिनेश राय ,करनपुर प्रधान प्रिंस त्रिपाठी,आदि लोगो ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र के शुभारम्भ किया।

मिल के मुख्य महाप्रबन्धक अजय सुधीर कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि चीनी मिल किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान समय से करने में अग्रणी हैं, चीनी मिल किसानों के हित की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित है, साथ ही किसानों से मिल में साफ-सुथरा (जड़ पत्ती, अगोला रहित) गन्ना आपूर्ति करने का आग्रह करते हुए चीनी मिल के सभी मौसमी कर्मचारियों को जो ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए हैं उन्हें तत्काल पेराई सत्र हेतु ड्यूटी पर उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया।

इस अवसर पर मिल की तरफ से मुख महाप्रबंधक
सुधीर कुमार,महाप्रबनाक गन्ना दिनेश राय,श्रम अधिकारी केपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments