Homeराष्ट्रीयफिटनेस खराब होने के बाद भी सड़क पर दौड़ रहीं बीमार एंबुलेंस,...

फिटनेस खराब होने के बाद भी सड़क पर दौड़ रहीं बीमार एंबुलेंस, ट्राफिक पुलिस ने इलाज किया शुरू

फर्रुखाबाद

एंबुलेंस जिसे महत्‍वपूर्ण वाहन के रूप में माना जाता है, क्‍योंकि यह गंभीर मरीजाें को अस्‍पताल ले जाती है। अगर इसके रखरखाव व यातायात नियमों का पालन करने में लापरवाही बरती जाए तो अजीब सा लगता है। नगर में सोमवार को कुछ ऐसा ही नजर आया। यातायात विभाग ने एंबुलेंस के खिलाफ अभियान चलाया तो इसमें चालकों की लापरवाही सामने आई। कई एम्बुलेंस खस्ताहाल नजर आयीं| यातायात पुलिस की कार्यवाही से एम्बुलेंस संचालकों में भगदड़ मच गयी|
यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अनफिट एंबुलेंस के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के आवास विकास के आस-पास नो पार्किंग जोन में कई एंबुलेंस खड़ी मिलीं। यातायात निरीक्षक ने इन सभी के कागजात की जांच की। नो पार्किंग जोन में खड़ी होने के कारण इन सभी एंबुलेंस का चालान किया गया। कई एम्बुलेंस चालकों के पास चालक लाइसेंस नही मिले| वहीं कई एंबुलेंस के पास अभिलेख पूर्ण नही मिले|
यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया कि कुल आठ एम्बुलेंस के खिलाफ कार्यवाही की गयी है| अभियान जारी रहेगा| अबैध रूप से एम्बुलेंस का संचालन नही होगा|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments