Homeराष्ट्रीयपैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला हुई मौत खूनी...

पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला हुई मौत खूनी हाईवे पर फिर हुई दुर्घटना

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड 12 निवासी युवक को रात में फैक्टरी की तरफ पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।कस्बे के वार्ड 12 निवासी बालकृष्ण उर्फ पुत्तन सिंह का पुत्र सत्यम सिंह (24) सोमवार की रात करीब 8:00 बजे घर से निकल गया था। चाचा भोला सिंह ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे पुलिस ने जानकारी दी कि दुर्घटना में सत्यम सिंह की मौत हो गई है और शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा हुआ है। जानकारी मिलने पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और शव को देखकर सत्यम की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि सत्यम रात करीब 8:00 बजे घर से पैदल चला गया था। रात में ही फैक्टरी एरिया में हाईवे पर रिमझिम मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया था। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। बताया कि वह दो भाई एवं दो बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पिता बालकृष्ण सिंह,मां पुष्पलता, विवाहित बहन रुचि व विभा तथा भाई रेशू सिंह को रोता बिलखता छोड़ गया है। चाचा ने बताया कि मृतक के पिता सहकारी समिति मौदहा में सचिव पद में कार्यरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments