Homeराष्ट्रीयपरिवार परामर्श केंद्र ने 5 बिछडे दम्पतियो को मिलाया.

परिवार परामर्श केंद्र ने 5 बिछडे दम्पतियो को मिलाया.

मिर्जापुर। प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को मिली बड़ी सफलता, काउंसिलिंग के माध्यम से 05 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” के निर्देशन में जनपद में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को बड़ी सफलता मिली है । आज दिनांकः14.07.2024 को जनपद मीरजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 05 बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र में हुई काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने हेतु राजी कर लिया गया । उक्त विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे ।
परिवार परामर्श केन्द्र, मीरजापुर में प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान महिला निरीक्षक- सीमा सिंह, महिला उप-निरीक्षक शशि तिवारी, महिला मुख्य आरक्षी-सावित्री यादव, महिला आरक्षी सपना व पिंकी जायसवाल, परिवार परामर्श केन्द्र सदस्यगण डा0 कृष्णा सिंह व निर्मला राय मौजूद रहीं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments