Homeराष्ट्रीयपत्नी के नाराज होकर मायके जाने से क्षुब्ध होकर युवक फांसी पर...

पत्नी के नाराज होकर मायके जाने से क्षुब्ध होकर युवक फांसी पर झूला

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। पत्नी के नाराज होकर मायके जाने से क्षुब्ध होकर युवक ने घर के अंदर बिजली की केबिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। तीन वर्ष पूर्व इसकी शादी हुई थी। इसके एक डेढ़ वर्ष की दुधमुंही बच्ची है।
ग्राम पंचायत पत्योरा के मजरा शिवरामपुर डेरा निवासी अमित निषाद 26 वर्ष ने पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर दोपहर में सूना घर पाकर बिजली की केबिल से छत के कुंडे में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पत्नी जूली को देकर मायके से बुलाया गया है। मृतक के बड़े भाई अनिल निषाद ने पुलिस को सूचना दी है। घटना की सूचना पाकर पत्योरा पुलिस इंचार्ज निशांत दुबे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी जूली, डेढ़ वर्ष की पुत्री आरोही को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments