Homeराष्ट्रीयनकुड़ में मुठभेड़ - नशा तस्कर गोली लगने के बाद गिरफ्तार

नकुड़ में मुठभेड़ – नशा तस्कर गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट – जाहिद अंसारी

मुजफ्फरनगर। गंगोह बाईपास पर चेकिंग के दौरान नकुड़ पुलिस टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एक सफेद ब्रेज़ा कार पुलिस को देखकर अचानक मुड़ गई और खंभे से टकरा गई। कार से निकलते ही आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान एक अंतरराज्य नशा तस्कर जुनैद निवासी हबीबपुर, मिर्जापुर नकुड़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस, गौकशी, आबकारी व गैंगस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी इस समय गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस ने मौके से तमंचा .315 बोर, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और ब्रेज़ा कार बरामद की है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ नई बरामदगी के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

घायल आरोपी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments