Homeराष्ट्रीयदो दिनों से स्कूल में तालाबंदी देख मायूस हो लौटते छात्र-छात्रा

दो दिनों से स्कूल में तालाबंदी देख मायूस हो लौटते छात्र-छात्रा

रिपोर्ट – अनिल कुमार

विजयीपुर, फतेहपुर। विजयीपुर विकासखंड के गढ़ा पंचायत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज अर्जुनपुर गढ़ा में पिछले दो दिनों से तालाबंदी का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर जिम्मेदारों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में दो दिन से तालाबंदी के चलते छात्र-छात्राओं को निराश होकर वापस घर लौटना पड़ रहा है। बुधवार और बृहस्पतिवार—लगातार दो दिनों से विद्यालय में तालाबंदी रही, जिसके चलते क्षेत्र के पढ़ने वाले बच्चे स्कूल का बंद दरवाज़ा देखकर मायूस होकर घर को लौटने को मजबूर हुए।

शिकायतकर्ता ग्रामीण वीरेंद्र त्रिपाठी, कैलाश, रामनाथ निषाद, राजू, कमलेश आदि ने बताया कि प्रधानाचार्य व कुछ शिक्षकों ने बच्चों को टूर यात्रा में भ्रमण के लिए चयनित किया, जिनमें अधिकांश इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की छात्राएं शामिल हैं। आरोप यह भी है कि यदा–कदा मनमाफिक व्यक्तिगत लगाव की मंशा वाले चुनिंदा प्रिय कुछ छात्रों को ही धार्मिक स्थल व पर्यटक स्थलों के भ्रमण के नाम पर अपने साथ ले जाया गया है। यह सब शासन की मंशा के प्रतिकूल होने के साथ-साथ विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के साथ स्पष्ट भेदभाव है।

ग्रामीणों के मुताबिक, बाकी सभी छात्र-छात्राओं को पर्यटक यात्रा से वंचित कर उनका अपमान किया गया है। ऊपर से विद्यालय में लगातार दो दिनों से तालाबंदी कर दी गई, जिससे स्कूली बच्चे मायूस होकर लौट रहे हैं। शिकायत के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर के पास जमकर हंगामा किया और संबंधित अधिकारियों से तत्काल प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments