Homeराष्ट्रीयदुर्ग छत्तीसगढ़ -थाना मोहन नगर क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या के प्रकरण में दो...

दुर्ग छत्तीसगढ़ -थाना मोहन नगर क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट -लतीफ अहमद सिद्दीकी

मृतक के चाचा व चचेरे भाई द्वारा दिया गया घटना को अंजाम

वर्कशॉप में हुए काम को लेकर हुए विवाद एवं आपसी रंजिश के कारण हुई घटना

थाना मोहन नगर अंतर्गत बालाजी वर्कशॉप के पास ट्रांसपोर्ट नगर धमधा नाका रोड के पास दो पक्षों में काम को लेकर हुए विवाद एवं मारपीट के उपरांत घायल अंकित शर्मा को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले गये जहाँ से घायल को हायर सेंटर बी.एम.शाह अस्पताल सुपेला ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा घायल को चेक करने पर मृत घोषित करने पर थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया ।

मर्ग जाँच के दौरान मृतक अंकित शर्मा का शव का पंचनामा किया गया तथा शव का पी.एम. कराया गया, पी.एम. कर्ता डॉक्टर द्वारा सिर में चोट आना तथा हत्यात्मक का होना लेख किया तथा मृतक के भाई का कथन लिया गया जो बताया कि घटना दिनांक 26. 05.2025 की सुबह करीबन 11.30 बजे वह अपने छोटे भाई अकित शर्मा के साथ अपने मोटर बाड़ी बालाजी वर्कशॉप ट्रांसपोर्ट नगर धमधा नाका रोड थाना मोहन नगर में काम कर रहे थे उसी समय मृतक के चाचा गिरधारी शर्मा एवं उसके पुत्र उदय शर्मा वर्कशॉप के पास आकर मोटर गैरेज बाडी के काम को लेकर वाद विवाद कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर अंकित शर्मा और ओवेदक के चाचा गिरधारी शर्मा व उसके पुत्र उदय शर्मा के द्वारा हाथ, मुक्का तथा स्टील के पाइप से मारपीट करने से मृतक अंकित शर्मा के बांये भुजा में तथा सिर में अंदरूनी चोट आया तथा उसके बांया घुटना में चोट आया, कथन के आधार पर थाना मोहन नगर में अपराध कमांक 223/2025 धारा 103(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना कारित करने के बाद आरोपीगण फरार हो गये थे सूचना प्राप्त होने पर उदय शर्मा को रायपुर से एवं गिरधारी शर्मा को उतई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर एवं स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

आरोपी:-

  1. गिरधारी शर्मा उम्र 47 साल, कादम्बरी नगर दुर्ग
  2. उदय शर्मा उम्र 21 साल, कादम्बरी नगर दुर्ग
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments