Homeराष्ट्रीयदयाल नगर जजमोइया सोसायटी पर मची लूट

दयाल नगर जजमोइया सोसायटी पर मची लूट

मानक से अधिक रेट पर दी जा रही यूरिया खाद₹300 प्रति बोरी के हिसाब से

फतेहपुर अमौली विकास खंड अंतर्गत दयाल नगर जजमोइया सोसायटी में धड़ल्ले से दिनदहाड़े किसानों को लूटा जा रहा है यूरिया खाद ₹300 प्रति बोरी के हिसाब से किसानों को समिति से दिया जा रहा है जिसमें की किसान बेचारा सुबह 7:00 से कागज जमा करने लगता है वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इस सोसायटी के इंचार्ज मिश्रा जी को नहीं रहता है टाइम टेबल का कोई प्रतिबंध मिश्रा जी का आगमन 12:30 और एक के बीच में होता है और मिश्रा जी द्वारा घड़ी के टाइम से ठीक 3:00 खाद देना बंद कर दिया जाता है जिससे सुबह से लगे लाइन पर किसानों को मायूस होकर वापस अपने घर आना पड़ता है आशीष कुमार ने बताया कि सुबह 8:00 बजे लाइन पर लगे थे और मिश्रा जी द्वारा 3:00 तक केवल खाद्य वितरण किया गया इसके बाद सैकड़ो लोगों के कागज और सैकड़ो लोग खड़े रहे लाइन पर लेकिन मिश्रा जी द्वारा वितरण बंद कर दिया गया
सवाल बड़ा खड़ा हो रहा है कि मानक से अधिक रेट पर यूरिया खाद दी जा रही है सरकारी समिति पर और कर्मचारी भी समय से नहीं आ रहे हैं जिससे किसानों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है आखिरकार ऐसे लापरवाह व बेलगाम अधिकारियों पर उच्च अधिकारियों की नज़रें क्यों नहीं पड़ रही हैं जिनकी वजह से देश के अन्य दाताओं को मुश्किलों का सामना झेलना पड़ रहा है आखिर कब होगी इन बेलगाम अफसर पर कार्यवाही या विभाग ऐसे ही अनदेखा करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments