Homeराष्ट्रीयतेज रफ्तार बाइक ने एक राहगीर को रौंदा यूवक गंभीर घायल मौके...

तेज रफ्तार बाइक ने एक राहगीर को रौंदा यूवक गंभीर घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी भेजा

रिपोर्ट – नितिन कुमार

बिलासपुर। भोजनालय से खाना खाकर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने रौद दिया।इससे राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
उधर टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया।नगर के मौहल्ला कायस्थान का रहने वाला रमेश कुमार मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे केमरी रोड स्थित भगवान महावीर अन्नपूर्णा भोजनालय में खाना खाकर पैदल वापिस घर लौट रहा था। बताया जाता है कि भोजनालय से कुछ ही कदम आगे सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसको जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई इस दौरान टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौकें से मय वाहन के साथ फरार हो गया।

उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्साधिकारी डॉ मणिक अग्रवाल ने बताया कि घायल व्यक्ति के सिर में चोट आई है,जबकि वह नशे का भी सेवन किया हुआ था।उपचार किया जा रहा है।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मामले की अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments