Homeराष्ट्रीयअयोध्या में BKU टिकैत का बड़ा फैसला: हर महीने लगेगा महात्मा टिकैत...

अयोध्या में BKU टिकैत का बड़ा फैसला: हर महीने लगेगा महात्मा टिकैत रक्तदान शिविर, संगठन विस्तार का बिगुल”

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) मंडल इकाई अयोध्या की मासिक बैठक मंडल आयुक्त कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बाराबंकी जनपद की तर्ज पर अयोध्या में भी प्रत्येक माह की 5 तारीख को महात्मा टिकैत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने का फैसला लिया गया। यह शिविर नियमित रूप से संचालित किया जाएगा, जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
इसके अलावा महात्मा टिकैत सामूहिक विवाह व निकाह समारोह को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि आगामी मासिक बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और तिथि तय की जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता मिल सके।
मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर रात्रि चौपाल आयोजित कर सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ा जा सके।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा, जिला अध्यक्ष अयोध्या राम गणेश मौर्य, मंडल महामंत्री डॉ. हरिओम, संगठन मंत्री कमलेश वर्मा, मंडल सचिव भोला सिंह टाइगर, राम जन्म वर्मा, फरीद अहमद, जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसानों के मुद्दों के साथ-साथ समाज सेवा के एजेंडे पर आगे बढ़ती BKU टिकैत ने अयोध्या में नई रणनीति का आगाज़ कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments