Homeराष्ट्रीयजिलाधिकारी ने ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर लिया जायजा

जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर लिया जायजा

TNI 24 न्यूज़ ब्यूरो प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वी0वी0पैट की सतत निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने तथा सीसीटीवी कवरेज के डी0वी0आर0 के सतत संचालन/रिकार्डिंग के भी निर्देश दिये है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा उदय प्रकाश त्रिपाठी, अपर जिला मजिस्ट्रेट अमरेन्द्र कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष बसपा राजेश कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक समाजवादी पार्टी खालिद रजा खां सहित निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक सुनील श्रीवास्तव व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments