Homeराष्ट्रीयजिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति हो लाभान्वित

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत/बागपत में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को 10:00 बजे से 2:00 बजे तक तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है इसी के क्रम में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय जन सामान्य की शिकायत सुन रहे थे जिसमें से खेकड़ा तहसील 41शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश के निर्देश के क्रम में निर्देशित किया जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो पाया है उन्हें अगले 7 दिन के अंतर्गत अवश्य निस्तारण कर लें , खेकड़ा के विजय कुमार पत्नी शोभा यादव का आपस में पारिवारिक झगड़ा चल रहा था जिसे लेकर दोनों पति-पत्नी काफी समय से परेशान हो रहे थे जिसे मौके पर जिलाधिकारी ने निस्तारण कराया और कहा कि परिवार के साथ खुशी से रहे पति को निर्देशित किया की पत्नी को परेशान न करें आपस में अच्छे रहने से ही परिवार अच्छा रहता
बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 38 शिकायत प्राप्त हुई जिसमे 4 का निस्तारण किया गया, बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 37 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए माह के प्रथम वे तृतीय शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता
उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण 7 दिन में सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को जो भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शासन की यह नीति है कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के संदर्भ का निस्तारण अधिकारी एक सप्ताह के अंतर्गत अवश्य कर लें अगर कोई शिकायत संवेदनशील है उसकी समय अवधि जिलाधिकारी के निर्देश अनुसार 7 दिन में और बढ़ा दी जाती है अधिकतम शिकायत का निस्तारण 14 दिन में अन्यथा न्यूनतम 7दिन के अंतर्गत तहसील दिवस के प्रार्थना पत्र का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आज खेकड़ा तहसील में दिव्यांग कैंप वह अन्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधित कैंप लगाए गए और उन्हें लाभान्वित किया गया ।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने 8दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र वितरित किये ।
इस अवसर एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा, मुख्य चिकित्सा जय आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments