Homeराष्ट्रीयजिला विज्ञान क्लब ने विद्यार्थियों को दिलाई मतदान की शपथ

जिला विज्ञान क्लब ने विद्यार्थियों को दिलाई मतदान की शपथ

रिपोर्टर – बनवारी लाल कुशवाह

फिरोजाबाद/सिरसागंज। । विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के कार्यालय पर जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई।
जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन द्वारा आज विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए उन्हें मतदान शपथ ग्रहण कराई कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग। करेंगे। उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए बताया कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है, इसलिए कोई भी मत छूटना नहीं चाहिए। सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके लिए सभी विद्यार्थी अपने। माता पिता, रिश्तेदारों, ग्रामवासी, नगरवासियों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। शपथ में कु साक्षी यादव, तान्या माथुर, करिश्मा सिंह, निशा कुमारी, वर्षा, खुशी, सागर बाबू, ईशू कुमार, अनुज कश्यप, मोहित सिंह, आर्यन प्रताप आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments