Homeराष्ट्रीयजिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया

जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया

रामपुर से शारिक खान की रिपोर्ट

कि जनपद रामपुर में निजी एवं सहकारिता क्षेत्र में 8514 मीट्रिक टन यूरिया, 4008 मीट्रिक टन एन.पी.के. एवं 1463 मीट्रिक टन डी.ए.पी. उपलब्ध है इसके अतिरिक्त 2653.29 मीट्रिक टन यूरिया की एक रैक सहकारिता विभाग को प्राप्त हो गयी है, जिसका जनपद की समस्त सहकारी समितियों पर प्रेषण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जनपद रामपुर में आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित कर ली गयी है। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक का क्रय करे एवं उर्वरक क्रय करते समय अपना आधार कार्ड एवं भूमि की खतौनी अनिवार्य रूप से उर्वरक विक्रेता समिति को उपलब्ध कराये इसके अतिरिक्त यदि किसी उर्वरक विक्रेता समिति द्वारा उर्वरकों की कालाबाजारी, उर्वरक का विक्रय निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर किया जाता है या उर्वरक के साथ कोई कम प्रचलित उत्पाद जबरन देता है तो कृषक भाई अपनी शिकायत 9258909256 एवं 9458846182 पर दर्ज करा सकते है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments