Homeराष्ट्रीयजिला अस्पताल में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी बेहतर...

जिला अस्पताल में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को रेडियोलॉजी विभाग में नई अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना की गई। इस मशीन का अनावरण मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय वर्मा द्वारा विधिवत किया गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नई अल्ट्रासाउंड मशीन के शुरू होने से मरीजों को अब जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और सटीक रिपोर्ट भी कम समय में उपलब्ध हो सकेगी। इससे खासकर गर्भवती महिलाओं, गंभीर रोगियों और अन्य जांच कराने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
अनावरण कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय परिसर में एक संक्षिप्त समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. विनीत कौशिक, ग्राम प्रतिनिधि नीरज कुमार, डॉ. सुशांत सिंह, अनील कुमार, संजीव लाम्बा, मौ. हारून, नीरज कुदेशिया, रोहित कुमार एवं देवपुष्प सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि अस्पताल में आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार देने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
नई मशीन के संचालन से जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का स्तर और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे आम जनता को निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम करनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments