Homeराष्ट्रीययुवाओं को ‘रील’ में उलझा रही सरकार, असली मुद्दों से भटका रही...

युवाओं को ‘रील’ में उलझा रही सरकार, असली मुद्दों से भटका रही भाजपा: विनीत कुशवाहा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सियासी माहौल गर्मा गया। महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं की भारी भीड़ और जोश ने साफ संकेत दिया कि छात्र राजनीति एक बार फिर सक्रिय मोड में आ रही है।
कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में भटक रहा है, लेकिन सरकार उसे असली मुद्दों से दूर कर “रील” की दुनिया में उलझाने का काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे दिखावे से बाहर निकलकर वास्तविक समस्याओं पर मंथन करें और अपने भविष्य को लेकर गंभीर हों।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश का युवा महंगी शिक्षा, बढ़ती बेरोजगारी और नौकरी के संकट से जूझ रहा है, लेकिन सरकार इन ज्वलंत मुद्दों पर पूरी तरह खामोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल खोखले दावों और भ्रामक आंकड़ों के सहारे युवाओं को गुमराह कर रही है, जबकि गिरती जीडीपी और प्रदेश की कमजोर आर्थिक स्थिति पर कोई ठोस जवाब नहीं दे रही।
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा की नीतियां शिक्षा विरोधी हैं। एक ओर मदरसों पर कार्रवाई हो रही है, तो दूसरी ओर सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने की तैयारी की जा रही है, जो सीधे तौर पर गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विनीत कुशवाहा ने चेतावनी दी कि यदि छात्र और युवा अब भी नहीं जागे, तो उनका भविष्य खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भाजपा पहले आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करती थी, वही अब धार्मिक संस्थाओं और संतों के सम्मान पर भी आघात कर रही है।
उन्होंने युवाओं और छात्रों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व सहारनपुर मंडल प्रभारी पीयूष वाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विलास राणा, छात्र सभा जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी, डॉ. इसरार अल्वी, इरफान मलिक, फरहान हसन, अक्की मलिक, आसिफ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments