Homeराष्ट्रीयघर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पीड़ित ने लगाई न्याय की...

घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट एकरार खान

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंका खास में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। गांव निवासी रविन्द्र वर्मा के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने आलमारी और बेड तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना 23 जुलाई की मध्य रात्रि की बताई जा रही है, जब पीड़ित अपने ससुराल लालगंज (बलिया) गए हुए थे।

जब वे घर लौटे तो दरवाजा टूटा हुआ मिला और घर के अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। आलमारी, बेड तोड़े गए थे और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर नकदी और जेवर समेत लाखों की संपत्ति चुरा ले गए।

पीड़ित रविन्द्र वर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही थाना कासिमाबाद में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments