Homeराष्ट्रीयग्राम के गणमान्य नागरिक एवं संस्था प्रमुख की उपस्थिति में दूर दराज...

ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं संस्था प्रमुख की उपस्थिति में दूर दराज से लंबी दूरी से आने वाले बच्चों को वितरित कि गई साइकिलें

संवाददाता -भूनेश्वर केवट

मंडला- “मुख्यमंत्री छात्रा साइकिल योजना” के तहत आज बिछिया विकास खंड अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लफरा में दूर दराज से अध्ययन करने आने वाले बच्चों को संस्था प्रमुख सह स्टाप एंव गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शासन की मंशानुसार साइकिल का वितरण किया । यह योजना भारत के कई राज्यों में चलाई जा रही है, जिसके तहत छात्राओं को स्कूल जाने के लिए साइकिलें वितरित की जाती हैं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें स्कूल तक पहुंचने में मदद करना है। इस योजना के तहत, छात्राओं को निशुल्क साइकिलें दी जाती हैं, जिससे वे स्कूल जाने के लिए साइकिल का उपयोग कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments