Homeराष्ट्रीयगौशालाओं का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और हरे चारे की व्यवस्था सुधारने के...

गौशालाओं का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और हरे चारे की व्यवस्था सुधारने के निर्देश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में गोवंश संरक्षण की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बृहद गौ संरक्षण केंद्र बहादुरपुर और कान्हा गौशाला राठौड़, जानसठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संरक्षित गोवंश के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया गया, जिसमें सभी पशु स्वस्थ पाए गए।
निरीक्षण के दौरान बृहद गौ संरक्षण केंद्र बहादुरपुर में हरे चारे की आपूर्ति और साफ-सफाई की व्यवस्था में समयबद्ध परिवर्तन की आवश्यकता सामने आई। इस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित एनजीओ प्रभारी को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद कान्हा गौशाला राठौड़, जानसठ का निरीक्षण किया गया। यहां भी साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने की आवश्यकता बताई गई। इस संबंध में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्नेहल निर्वाण को अधिशासी अधिकारी जानसठ से समन्वय कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कान्हा गौशाला में कुल 83 गोवंश संरक्षित पाए गए, जिनका स्वास्थ्य सामान्य और संतोषजनक मिला। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं में नियमित निरीक्षण, स्वच्छता और पशुओं के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि गोवंश को बेहतर संरक्षण मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments