Homeराष्ट्रीयगंगनहर पुलिस चौकी का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने...

गंगनहर पुलिस चौकी का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने थाना सिखेड़ा क्षेत्र स्थित गंगनहर पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी के कार्यालय, अभिलेखों, आगन्तुक कक्ष, बैरक और परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने चौकी में रखे अभिलेखों की स्थिति देखी और उन्हें सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आगन्तुक कक्ष में आने वाले फरियादियों की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन के साथ संवेदनशील, शालीन और पारदर्शी व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इसके बाद उन्होंने बैरक और चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों की रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई, अनुशासन और ड्यूटी प्रबंधन की समीक्षा की। शस्त्रों के रख-रखाव और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर भी संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने चौकी प्रभारी और मौजूद पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखते हुए गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments