Homeराष्ट्रीयखतौली में डकैती का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो शातिर डकैत घायल होकर...

खतौली में डकैती का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो शातिर डकैत घायल होकर गिरफ्तार, लाखों की लूट और हथियार बरामद

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने डकैती की सनसनीखेज वारदात का सफल अनावरण करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर डकैतों को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से डकैती में लूटे गए पीली और सफेद धातु के आभूषण, 1 लाख 58 हजार रुपये नकद, अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


बताया गया कि 5 दिसंबर 2025 को खतौली के मोहल्ला लाल मोहम्मद में हथियारों के बल पर घर में घुसकर बदमाशों ने नकदी और आभूषण लूट लिए थे। इस मामले में थाना खतौली पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गंग नहर के लोहे के पुल के पास चेकिंग शुरू की, तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।
भागते समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। घायल बदमाशों की पहचान मुसीर और कासिफ के रूप में हुई है, दोनों लद्दावाला, कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि जेल में मुलाकात के बाद उन्होंने बड़ी लूट की योजना बनाई थी। जमीन बेचकर मालामाल हुए एक परिवार को निशाना बनाया गया और रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। लूट की रकम आपस में बांटी गई और मुखबिरी के बदले रिश्तेदार को भी पैसे दिए गए।
पुलिस के अनुसार इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के खुलासे और मुठभेड़ में बहादुरी दिखाने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई है। इस कार्रवाई को जनपद में अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments